iPhone, iPad और Mac के लिए फ़ोटो एडिटर
RawMask Studio
पहचाना सब्जेक्ट चुनें या मास्क बनाएँ, फिर सिर्फ़ उसी हिस्से की रोशनी, रंग, डिटेल और ब्लर बदलें। RAW, ProRAW, JPEG और HEIC सपोर्टेड हैं, और सब कुछ iPhone, iPad या Mac पर।
ऐप का इंटरफ़ेस अभी अंग्रेज़ी में है।
स्क्रीनशॉट
वर्ज़न 1.2.0 में नया
RawMask Studio अब iPhone के साथ-साथ iPad और Mac पर भी चलता है। तीनों के लिए यह एक ही मुफ़्त ऐप है, और हर एडिट अब भी आपके डिवाइस पर ही होता है।
-
अब iPad पर भी
फ़ोटो पूरी स्क्रीन भर देती है और टूल उसके ऊपर पैलेट की तरह तैरते हैं, जिन्हें आप कहीं भी खिसका सकते हैं, पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों में।
-
अब Mac पर भी
स्टेप्स टूलबार में हैं, और फ़ोटो के बगल वाले इंस्पेक्टर में मास्क और स्लाइडर होते हैं। बारीक डिटेल जाँचने के लिए ज़ूम करें, और JPEG, HEIF या TIFF फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट करें।
-
नया Tone स्टेप
हाईज़, लाइट्स, डार्क्स और लोज़ के लिए टोन कर्व, और हाइलाइट्स, मिडटोन्स और शैडोज़ में लोकल कंट्रास्ट।
-
नया Style स्टेप
HDR, Drama, Glow, Bloom, Halation और Aberration, साथ में Film, B&W, Vintage, Noir, Grunge और Retro लुक।
-
HSL कलर
आठ कलर बैंड के लिए ह्यू, क्रोमा और लाइटनेस, सीधे Color स्टेप में।
-
फ़्रेमिंग और इफ़ेक्ट्स के ज़्यादा विकल्प
Frame में पर्सपेक्टिव, किनारों का फ़िल और आठ बॉर्डर, और Effects में विग्नेट का साइज़, शेप और सॉफ़्टनेस।
आप क्या-क्या कर सकते हैं
पूरी फ़ोटो एडिट करें, या सिर्फ़ वही हिस्सा जो आप चुनें। RawMask Studio मास्क पर आधारित RAW फ़ोटो एडिटर है: पहचाना गया सब्जेक्ट चुनें या अपना मास्क खुद बनाएँ, फिर सिर्फ़ उसी हिस्से की रोशनी, रंग, डिटेल और फ़ोकस बदलें, जबकि बाकी तस्वीर जैसी की तैसी रहती है। यह RAW और ProRAW फ़ाइलों के साथ-साथ रोज़ की JPEG और HEIC फ़ोटो भी खोलता है, और हर एडिट सीधे आपके iPhone, iPad या Mac पर ही होता है।
-
सिलेक्टिव एडिटिंग के लिए मास्क
- ऑटोमैटिक मास्क: ऑन-डिवाइस पहचान लोगों, कारों और जानवरों जैसे सब्जेक्ट ढूँढकर उन्हें एडिट के लिए तैयार मास्क में बदल देती है
- मैनुअल मास्क: रेडियल, लीनियर (ग्रेडिएंट), ब्रश और आयत (रेक्टैंगल)
- Add और Subtract ब्रश से किसी भी मास्क को और सटीक बनाएँ
- Feather से मास्क का किनारा नरम करें, ताकि बदलाव सहज और नैचुरल लगे
- हर मास्क की अपनी अलग लाइट, कलर, डिटेल और फ़ोकस सेटिंग्स
-
RAW, ProRAW, JPEG और HEIC
- सिस्टम पिकर के ज़रिए सीधे अपनी तस्वीरें (Photos) लाइब्रेरी से फ़ोटो चुनें
- RAW और ProRAW फ़ोटो को भी उन्हीं टूल्स से एडिट करें, जिनसे आम फ़ोटो को
-
साफ़, स्टेप-बाय-स्टेप वर्कफ़्लो
- Frame: क्रॉप, सीधा करना, घुमाना, आस्पेक्ट रेशियो, ज़ूम और पर्सपेक्टिव, साथ में किनारों का फ़िल और बॉर्डर
- Light: एक्सपोज़र, कंट्रास्ट, हाइलाइट्स, शैडोज़, व्हाइट्स और ब्लैक्स
- Tone: हाईज़, लाइट्स, डार्क्स और लोज़ के लिए टोन कर्व, और हाइलाइट्स, मिडटोन्स और शैडोज़ में लोकल कंट्रास्ट
- Color: टेम्परेचर, टिंट, वाइब्रेंस और सैचुरेशन, साथ में आठ कलर बैंड के लिए HSL (ह्यू, क्रोमा और लाइटनेस)
- Detail: टेक्सचर, क्लैरिटी, डिहेज़, शार्पनेस और नॉइज़ रिडक्शन
- Focus: बैकग्राउंड ब्लर, जिसमें स्ट्रेंथ, रेंज, फ़ेदर और बोकेह की सेटिंग्स हैं
- Style: HDR, Drama, Glow, Bloom, Halation और Aberration, साथ में Film, B&W, Vintage, Noir, Grunge और Retro लुक
- Effects: साइज़, शेप और सॉफ़्टनेस वाला विग्नेट, ग्रेन और फ़ेड
- Editor options में स्टेप्स का क्रम बदलें या उन्हें छिपाएँ, ताकि वर्कफ़्लो आपके काम करने के तरीके से मेल खाए
-
तुलना करें और दोबारा इस्तेमाल करें
- Hold to Compare: दबाकर रखें और कभी भी पहले और बाद का फ़र्क देखें; Mac पर \ की दबाकर रखें
- पूरी फ़ोटो के एडजस्टमेंट को Preset के रूप में सेव करें और किसी दूसरी फ़ोटो पर लगाएँ
-
ओरिजिनल फ़ोटो सुरक्षित रहती है
- Save edit to Photos नॉन-डिस्ट्रक्टिव है: ओरिजिनल फ़ोटो जस की तस रहती है और आप तस्वीरें (Photos) ऐप में कभी भी एडिट वापस ले सकते हैं
- Save a copy to Photos से एडिट किया हुआ वर्ज़न नई फ़ोटो के रूप में सेव करें
- JPEG, HEIF या TIFF में एक्सपोर्ट करें, iPhone और iPad पर शेयर शीट से या Mac पर फ़ाइल के रूप में
-
प्राइवेसी पहले
- न अकाउंट, न साइन-इन, न विज्ञापन
- एडिटिंग और सब्जेक्ट की पहचान पूरी तरह डिवाइस पर होती है, इसलिए आपकी फ़ोटो कहीं अपलोड नहीं होतीं
- iPhone, iPad और Mac पर मुफ़्त, और कोई इन-ऐप खरीदारी नहीं
ध्यान दें: ऐप का इंटरफ़ेस अभी अंग्रेज़ी में है।
कोई फ़ोटो खोलें और पूरी तस्वीर एडिट करें, या एक हिस्सा चुनकर उसमें जान डाल दें।
आवश्यकताएँ: iOS 17 या उसके बाद के वर्ज़न वाला iPhone, iPadOS 17 या उसके बाद के वर्ज़न वाला iPad, या Apple चिप और macOS 14 या उसके बाद के वर्ज़न वाला Mac।
कोई सवाल या समस्या है? सहायता पेज पर जाएँ। ऐप आपकी फ़ोटो को कैसे संभालता है, इसकी जानकारी गोपनीयता नीति में दी गई है।

















